कानपुर के सचेंडी में ग्राम समाज की जमीन पर मंदिर बनवाने के नाम पर कब्जा करने में लेखपाल ने वकील के खिलाफ मुकदमा कराया है। सचेंडी पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने यह कार्रवाई की है। बगैर अनुमति ग्राम समाज की जमीन कब्जाने का आरोप सदर तहसील रौतेपुर के लेखपाल धर्मपाल के मुताबिक तीन जनवरी 2025 को ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव की ग्राम समाज की खाली जमीन पर कल्याणपुर निवासी वकील रणविजय सिंह बिना अनुमति मंदिर और पिता के नाम पर स्मारक बनाया जा रहा है। मौके पर जांच की गई तो सूचना सही निकली। इस पर काम रुकवा दिया गया। पांच जनवरी को रणविजय सिंह ने फिर काम शुरू करा दिया जिसे बंद कराया गया। सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


