लखनऊ के अलीगंज इलाके में पुलिस ने एक अवैध हुक्का बार पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ‘द डॉलर कैफे’ में चल रहे अवैध हुक्का बार से 12 हुक्के और 20 फ्लेवर बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य संचालक बिलाल मौके से फरार हो गया। बिना लाइसेंस के चला रहे थे बार गिरफ्तार आरोपियों में डालीगंज के मोहम्मद तलह (26) और मोहम्मद तैयब (24), मड़ियांव के रितिक राज (20) और बहराइच के सोनू सिंह (22) शामिल हैं। आरोपी लाइसेंस होने का झांसा देकर हुक्के में नशीला फ्लेवर मिलाकर ग्राहकों को परोस रहे थे। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेक्टर एफ में नवाब बिरयानी के बगल में अवैध हुक्का बार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। फरार हुए मुख्य संचालक बिलाल की गिरफ्तारी के लिए अलीगंज पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।


