मंदसौर में चुनावी रंजिश में चाकूबाजी, एक की मौत:बेटे से विवाद के बाद पिता की चाकू मारकर हत्या, युवक घायल; चार पर केस दर्ज

मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के मऊखेड़ी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। चाकू और लाठियों से हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार रात की है। मृतक की पहचान भानेंद्र सिंह (40) के रूप में हुई है। जबकि उनके घायल बेटे नाम अजय राय सिंह (20) हैं। दोनों साथ में दूध का बिजनेस करते थे। गुरुवार रात अजय दूध देने डेयरी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही चार लोगों ने उसे रोककर डराया-धमकाया। आरोप है कि इनमें से दो लोगों के पास 12 बोर की बंदूक भी थी। बात करने पहुंचे पिता पर चाकू से हमला अजय ने इस घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद पिता भानेंद्र बदमाशों से बात करने उनके खेत पर पहुंचे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और एक बदमाश ने अचानक उनके पेट में चाकू मार दिया। वहीं युवक के साथ भी चाकू और लाठियों से बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल भावेंद्र को परिजन अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखा गया है, जिसका शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। बेटे को पसली और सिर में चोट, हालत गंभीर हमले में अजय की पसली में चाकू लगा है और सिर में गंभीर चोट आई है। उसके सिर में चार टांके लगाए गए हैं। घायल को जिला चिकित्सालय मंदसौर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बीच-बचाव में भाई से भी मारपीट, हवाई फायरिंग का आरोप घटना के दौरान भानेंद्र के छोटे भाई के साथ भी लाठी से मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि चाकूबाजी के बाद हमलावरों ने 12 बोर की बंदूक से हवाई फायरिंग भी की। सरपंच चुनाव की रंजिश बताई जा रही वजह जानकारी के अनुसार घटना के पीछे ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति ने सरपंच पद का चुनाव लड़ा था, जिसमें वह 17 वोटों से हार गया था। भावेंद्र ने चुनाव में उसके प्रतिद्वंद्वी का समर्थन किया था, इसी बात को लेकर पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी। चार आरोपियों पर केस, तलाश जारी एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि मामले में चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *