सतना: 7 लाख की नशीली कफ सिरप पकड़ी:पुलिस ने किए दो तस्कर गिरफ्तार; कार की जब्त

सतना जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जसो थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमानगंज क्षेत्र से एक कार में कफ सिरप की खेप लाई जा रही है। थाना प्रभारी रोहित यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम फतेहपुर मैन रोड पर घेराबंदी कर कार को रोका। कार से दीपक अहिरवार (28) और अर्जुन प्रसाद अहिरवार (25) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी ग्राम उजरौधा, थाना कोठी के रहने वाले हैं। कार की डिग्गी की तलाशी में 8 बॉक्स में रखी 960 सीसी नशीली कफ सिरप बरामद हुई। आरोपियों के पास इस दवा के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने मौके पर ही सभी सामान जब्त कर लिया और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और मध्य प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई की। जब्त सामग्री में कार, कफ सिरप, नकदी, मोबाइल और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कार्ड शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *