कटनी में बीमार तेंदुए को जंगल से निकाला:कांटी गांव के पास मिला, मुकुंदपुर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया

उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और कटनी जिले की सीमा पर स्थित विजय राघवगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को एक बीमार तेंदुए को रेस्क्यू किया गया। वन विभाग को कांटी गांव के पास पुरैनी बीट के जंगल में आर एफ 57 में एक तेंदुए के जंगल में बैठे होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पाया कि तेंदुआ हलचल तो कर रहा था, लेकिन खड़ा नहीं हो पा रहा था। इसके बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की विशेष टीम को बुलाया गया। दोनों टीमों ने मिलकर तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया। उपवन मंडल अधिकारी सुरेश बारोले के अनुसार, बीमार तेंदुए को तत्काल इलाज के लिए मुकुंदपुर भेज दिया गया है। वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम वहां तेंदुए के स्वास्थ्य की जांच कर इलाज करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *