शिवपुरी में अवैध खनन की शिकायत करे पर मारपीट:सरपंच पति ने साथियों के साथ परिवार पर किया हमला; गोली चलाने का भी आरोप

शिवपुरी के बचौरा गांव में अवैध उत्खनन का वीडियो बनाने और प्रशासन को सूचना देने से भड़के सरपंच पति और उसके सहयोगियों ने एक परिवार के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित परिवार ने सरपंच पति पर गोली चलाने के आरोप लगाए हैं। मारपीट के बाद घायलों को पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र सहित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अवैध उत्खनन का वीडियो बनाकर दी थी सूचना बचौरा गांव निवासी अवधेश परिहार ने बताया कि सरपंच पति मनोज धाकड़ द्वारा जेसीबी से मुरम की अवैध खुदाई करवाई जा रही थी। इसका वीडियो उसके बड़े भाई सोने राम परिहार ने बना लिया गया था। साथ ही अवैध खनन की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी थी। सूचना के बाद मौके पर दोपहर ढाई बजे तहसीलदार निशा भारद्वाज पहुंची। इस दौरान मौके से ड्राइवर फरार हो गया। अधिकारियों ने जेसीबी को जब्त कर पंचनामा बनाया। शिकायत करने की बात पर की मारपीट अवधेश परिहार ने बताया कि सरपंच पति मनोज धाकड़ को भाई सोने राम परिहार द्वारा वीडियो बनाने और अवैध खनन की सूचना देने का पता लग गया था। इसी बात से भड़के सरपंच पति मनोज धाकड़ अपने साथ ब्रजेश धाकड़, मनीष धाकड़, भूरा धाकड़, दिलीप धाकड़ और कैलाश धाकड़ को लेकर दोपहर चार बजे आया था। इसके बाद सभी ने मिलकर बड़े भाई सोनेराम परिहार को घेरकर पीटना शुरू कर दिया था। जब मैने और मेरी मां कसुमल, चाचा गजराज, चाची कसुमल और मेरे भाई रोहित परिहार ने बचाने का प्रयास किया। तो सभी ने मिलकर हमें लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से पीटना शुरू कर दिया। अवधेश परिहार ने आरोप लगाया कि इस दौरान सरपंच पति मनोज धाकड़ ने भाई सोनेराम पर कट्टे से दो फायर किए। एक गोली भाई के सिर से छूती हुई निकल गई। मारपीट करने के बाद सभी फरार हो गए थे। दोनों पक्षों पर केस दर्ज मामले एडिशनल एसपी संजीव मुले ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ हैं। पोहरी पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। दोनों पक्षों पर फिलहाल क्रॉस केस दर्ज किया जा रहा हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *