धार के रतन बिजनेस हब में शुक्रवार को संघ के पंच परिवर्तन के विचार पर आधारित स्वदेशी मेले का आयोजन हुआ। विधायक नीना वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने मां वाग्देवी का पूजन कर मेले का उद्घाटन किया। मेले में स्वदेशी सामग्री की 85 दुकानें लगाई गई हैं, जहां बच्चों के लिए मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। विधायक ने स्वदेशी जागरण मंच की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मेला भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेगा। उन्होंने लोगों से चाइनीज मांझे का बहिष्कार करने की अपील की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने स्वदेशी सामग्री खरीदने का आह्वान किया, जिससे देश और संस्कृति मजबूत होगी। इंटरनेशनल कलाकार रागिनी मक्कड़ ने दी प्रस्तुति क्षेत्रीय संयोजक सुधीर दाते और सह समन्वयक जितेंद्र गुप्त ने बताया कि मेला स्वदेशी, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार और पर्यावरण संरक्षण के पंच परिवर्तन पर केंद्रित है। कार्यक्रम में इंटरनेशनल कलाकार रागिनी मक्कड़ ने नृत्य प्रस्तुति भी दी।


