5 से 10 हजार रु. तक आकर्षक पैकिंग के साथ गिफ्ट्स की बढ़ी मांग

भास्कर न्यूज | लुधियाना लोहड़ी के त्योहार को लेकर शहर में इस बार स्वीट शॉप्स में विशेष और आकर्षक पैकिंग के साथ मूंगफली, रेवड़ी, गजक और अन्य मिठाइयों की बिक्री जोरों पर है। पंजाबी कल्चर को ध्यान में रखते हुए इस बार गिफ्ट पैकिंग में नए और क्रिएटिव डिजाइनों का चलन बढ़ गया है। लोहड़ी का त्योहार न सिर्फ पंजाबी संस्कृति का अहम हिस्सा है, बल्कि यह मिठाइयों के बिना अधूरा सा लगता है। लोहड़ी के इस खास मौके पर गजक और रेवड़ी की बिक्री इस साल अभूतपूर्व तरीके से बढ़ी है। विशेष रूप से इस बार लोग गजक और रेवड़ी को एक आकर्षक पैकिंग में खरीदने के लिए उत्सुक हैं, जो पारंपरिक रूप से लोहड़ी की मिठास को और भी खास बना देती है। कहीं ट्रैक्टर और ट्रॉली में रंग-बिरंगे पेपर से पैक किए गए गिफ्ट्स दिखाई दे रहे हैं, तो कहीं ढोल बजाते हुए और भांगड़ा करते हुए डमी के साथ गिफ्ट पैक तैयार किए जा रहे हैं। इन गिफ्ट पैक्स की कीमत 3 हजार से लेकर 5 हजार तक है। {क्रिएटिव पैकिंग का बढ़ता ट्रेंड: स्वीट शॉप्स में इस बार ट्रैक्टर ट्रॉली के रूप में गिफ्ट पैक तैयार किए गए हैं, जिसमें मूंगफली, गजक, रेवड़ी के साथ ड्राई फ्रूट्स भी पैक किए गए हैं। इन पैकिंग्स का उद्देश्य पंजाबी कल्चर और लोहड़ी की परंपरा को जीवित रखना है। वहीं, कई दुकानों ने ट्रे में ढोल की ध्वनि और भांगड़ा करते हुए डमी के साथ गिफ्ट पैक तैयार किए हैं, जिसमें देसी घी की गजक, गुड़ और तिल वाली गिफ्ट्स शामिल हैं। इन गजक की कीमत 500 से लेकर 1,200 किलो तक है। {ऑनलाइन ऑर्डर की बढ़ती मांग: इस बार लोहड़ी गिफ्ट्स की मांग सिर्फ स्वीट शॉप्स तक ही सीमित नहीं है। कई ग्राहक अब ऑनलाइन भी गिफ्ट्स ऑर्डर कर रहे हैं। विशेष रूप से, डिजिटल बच्चें की फोटो प्रिंट करके उसमें केक रखकर तैयार किए गए गिफ्ट पैक्स की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है। इन गिफ्ट पैक्स की कीमत 5 हजार से लेकर 10 हजार तक है। लोग अब अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं, जिससे दुकानों पर भी भीड़ कम हो रही है, और बिक्री में तेजी आई है। {गजक और रेवड़ी का महत्व: लोहड़ी के इस त्योहार में गजक और रेवड़ी न केवल स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि इनमें सेहत के लिए भी फायदे हैं। तिल, गुड़ और घी से बनी गजक और रेवड़ी शरीर को गर्मी प्रदान करती हैं और सर्दियों में ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत बनती हैं। इन मिठाइयों को खाने से न केवल शरीर को ताकत मिलती है, बल्कि यह सर्दियों के मौसम में स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती हैं। इस साल लोहड़ी गिफ्ट्स की पैकिंग ने पारंपरिक और आधुनिकता का शानदार मिश्रण पेश किया है। यह न केवल त्योहार की खुशियों को बढ़ाता है, बल्कि लुधियाना के व्यवसायों में भी उत्साह और नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार इन आकर्षक पैकिंग्स का चयन कर रहे हैं और इसे अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को गिफ्ट के रूप में दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *