सीकर के सिल्वर जुबली रोड पर आज एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी तेज स्पीड में अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ मुड़ गई। स्कॉर्पियो ने दूसरी साइड से आ रही गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी। गनीमत रही कि घटना भी कोई भी घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस स्कॉर्पियो ड्राइवर और स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस थाने ले गई। कोतवाली पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल अली शेर के अनुसार घटना कंट्रोल रूम के पास की है। यहां आज दोपहर में स्कॉर्पियो गाड़ी बजरंग कांटा से कल्याण सर्किल की तरफ जा रही थी। जो तेज स्पीड में थी। अचानक इसी तेज स्पीड में गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़कर दूसरी तरफ मुड़ गई। जिसने दूसरी साइड से आ रही गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी। यह घटना होने के बाद सिल्वर जुबली रोड पर करीब 5 से 7 मिनट तक लंबा जाम लग गया। हालांकि आरएसी,ट्रैफिक पुलिस और वहां से गुजर रहे उद्योग नगर थाना SHO राजेश बुडानिया ने व्यवस्था संभाली और यातायात सुचारू करवाया। स्कॉर्पियो गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी के आगे के दोनों टायर फट गए और बोनट भी काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया।


