एनडीपीएस मामले में 2 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:कोटडी पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत की कार्रवाई

प्रतापगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पिछले दो साल से फरार वांछित अभियुक्त अवतार सिंह राठौड़ को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्रसिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में की गई। कोटड़ी थानाधिकारी रोहित कुमार के नेतृत्व में कोटड़ी थाना पुलिस ने अवतार सिंह राठौड़(25), निवासी सेतराऊ, थाना रामसर, जिला बाड़मेर को पकड़ा। मामला 22 सितंबर 2023 को दर्ज किया गया था। उस दिन थानाधिकारी निर्भयसिंह और उनकी टीम ने शोली रोड तिराहा परपटिया पर नाकाबंदी के दौरान कोटडी निवासी दिलखुश कुमावत से 100 ग्राम अफीम जब्त की थी। जांच के दौरान दिलखुश कुमावत ने बताया कि उसने यह अफीम कोटडी निवासी मोईन खान पुत्र साजिद खान से प्राप्त की थी। मोईन खान को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। दिलखुश ने यह भी खुलासा किया कि वह जब्त की गई अवैध अफीम बाड़मेर के सेतराऊ निवासी अवतार सिंह राठौड़ को देने जा रहा था। तभी से अवतार सिंह राठौड़ इस मामले में वांछित चल रहा था। अभियुक्त अवतार सिंह राठौड़ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। आखिरकार, 17 दिसंबर 2023 को कोटड़ी थानाधिकारी और उनकी टीम ने वांछित अभियुक्त अवतार सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के बाद अपराध प्रमाणित पाया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *