टिमरनी में सल्फॉस खाने से व्यक्ति की मौत:बेटा बोला- पिता नौकरी चले जाने से डिप्रेशन में थे

हरदा जिले के टिमरनी तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने जहरीली दवाई का सेवन कर खुदकुशी कर ली। जिला अस्पताल हरदा पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार, टिमरनी के वार्ड नंबर 8 निवासी आनंद सिंह सोलंकी (50) ने सुबह अपने घर पर सल्फॉस का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें टिमरनी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल हरदा रेफर किया गया। मृतक के दूसरे बेटे राहुल सोलंकी ने बताया कि उनके पिता एक ठेकेदार के यहां सुपरवाइजर का काम करते थे। पिछले तीन महीनों से नौकरी छूट जाने के कारण वे डिप्रेशन में थे। राहुल के अनुसार, इसी वजह से उनके पिता ने यह कदम उठाया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल, आनंद सिंह सोलंकी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *