अशोकनगर की 15 वर्षीय नाबालिग 17 दिन से लापता:शिवपुरी में धीरेंद्र शास्त्री की कथा में आई थी; बुआ ने एसपी से गुहार लगाई

शिवपुरी में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग बालिका का 17 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नाबालिग की बुआ ने शुक्रवार को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक से अपनी भतीजी को जल्द ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है। अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील के ग्राम बरखेड़ा काछी निवासी ऊषा बाई पारदी पत्नी पप्पू पारदी ने बताया कि वह अपनी भतीजी अतीका पारदी (15) पिता स्व. मुकेश पारदी के साथ शिवपुरी में आयोजित बागेश्वर धाम की कथा में मनिहारी की दुकान लगाने आई थीं। अतीका कथा के सातों दिन उनके साथ ही थी। कथा के अंतिम दिन लापता हुई
कथा के अंतिम दिन, 30 नवंबर को शाम करीब 5:30 बजे अतीका अचानक लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, अतीका के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपनी बुआ के साथ ही रहती थी। उसका कोई पहचान पत्र भी नहीं बना है। 30 नवंबर से लेकर अब तक 17 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अतीका का कोई पता नहीं चल पाया है। ऊषा बाई पारदी ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि उनकी भतीजी को सुरक्षित वापस लाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *