भरतपुर एसीबी की टीम ने भुसावर कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बैंक के फील्ड मैनेजर भगवत सैनी को 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एडिशनल एसपी अमित सिंह ने बताया – परिवादी द्वारा भरतपुर एसीबी से सम्पर्क किया कि फूड प्रोसेसिंग यूनिट जो एमएसएमई से संबंधित एक सरकारी योजना में दस लाख के लोन के लिए पंजाब नेशनल बैंक में फाईल लगाई है। जिस पर बैंक का एग्रीकल्चर मैनेजर लोन पास करने की एवज में 1.50 लाख रूपए की रिश्वत की मांग कर रहा है। जिस पर सत्यापन करवाया गया ।सत्यापन में 1.50 लाख रूपए की रिश्वत की डिमांड आरोपी द्वारा की गई। रिश्तेदार को दिलवाई रिश्वत की रकम सत्यापन के बाद शुक्रवार 19 दिसम्बर 2025 को ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जहां एग्रीकल्चर मैनेजर भगवत प्रसाद सैनी ने स्वयं रिश्वत ना लेते हुए अपने रिश्तेदार सोमेन्द्र सैनी को दिलवायी। दोनों को ही डिटेन कर कार्रवाई की जा रही है।


