श्रीगंगानगर में होगी पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप:राजस्थान के दिव्यांग एथलीट दिखाएंगे दम, 27 से 30 तक महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम में होगा आयोजन

राजस्थान में पैरा स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए 27 से 30 दिसंबर तक श्रीगंगानगर के महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम में 15वीं सीनियर स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इस चैंपियनशिप में प्रदेशभर से दिव्यांग एथलीट हिस्सा लेंगे और अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन सिर्फ खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि पैरा स्पोर्ट्स को प्रमोट करने के साथ-साथ समाज में दिव्यांगों के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत बनाएगा। स्थानीय खेल प्रेमियों और दिव्यांगों में इस इवेंट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। चैंपियनशिप की तैयारियां जोरों पर हैं और पूरे प्रदेश से आने वाले खिलाड़ियों के लिए हाई लेवल इंतजाम किए जा रहे हैं। दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ने भारतीय जनता पार्टी श्रीगंगानगर के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता को आयोजन सचिव नियुक्त किया है। गुप्ता की खेल जगत में सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसोसिएशन ने विश्वास जताया है कि उनके मार्गदर्शन में 15वीं राजस्थान सीनियर स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 ऐतिहासिक और सफल साबित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *