डूंगरपुर में 103 पुलिस कॉन्स्टेबल चयनित:सूची में 32 महिलाएं भी शामिल; 22 दिसंबर को एसपी ऑफिस में उपस्थित होने के निर्देश

डूंगरपुर पुलिस की ओर से कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की चयन सूची जारी कर दी गई है। इसमें 103 अभ्यर्थियों को कॉन्स्टेबल पद के लिए चयन किया गया है। इसमें 33 महिलाएं ओर छात्राएं कॉन्स्टेबल के लिए चयनित हुई है। चयनित अभ्यर्थियों को 22 दिसंबर को एसपी ऑफिस में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। इसके बाद उनकी बायोमेट्रिक सत्यापन ओर हेल्थ चेकअप करवाया करवाया जाएगा। देखिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची… एसपी मनीष कुमार ने बताया कि डूंगरपुर जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 में 103 रिक्त पदों पर चयन सूची जारी की गई है। इन अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता और शारीरिक मापतोल प्रक्रिया महाराणा भोपाल स्टेडियम में पूरी की गई थी। 103 कॉन्स्टेबल की चयन सूची में 32 महिलाएं है। इसमें से 67 सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जबकि एसटी केटेगरी के 33 ओर एससी केटेगरी के 3 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इन अभ्यर्थियों को 22 दिसंबर को वसुंधरा विहार स्थित जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुबह 10 बजे तक उपस्थित होने के लिए कहा गया है। इसके बाद उनका बायोमेट्रिक सत्यापन ओर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *