श्योपुर के सभी सरकारी भवन होंगे सोलर युक्त:एक साल में लक्ष्य पूरा करने की घोषणा; विकास सलाहकार समिति बैठक में दी जानकारी

श्योपुर जिले के सभी शासकीय भवनों को एक वर्ष के भीतर सोलर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा। यह घोषणा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने शुक्रवार को की। वे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सोलर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए सोलर ऊर्जा को प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में श्योपुर जिले के सभी सरकारी भवनों को सोलर सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जिससे बिजली की बचत के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। औद्योगिक विकास के लिए बनेगी समिति बैठक में जिले के औद्योगिक विकास पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने औद्योगिक क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकें। नदी लिंक परियोजना और जलभराव पर चर्चा बैठक में पार्वती-काली सिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना पर विचार-विमर्श किया गया। मंत्री ने बताया कि यह परियोजना मध्यप्रदेश और राजस्थान के संयुक्त प्रयास से आगे बढ़ रही है, जिससे श्योपुर जिले को विकास की नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बड़ौदा क्षेत्र में बारिश के मौसम में होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के निर्देश भी दिए। नलजल योजनाओं की होगी कड़ी निगरानी जल जीवन मिशन के तहत संचालित नलजल योजनाओं की नियमित निगरानी और बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। दीर्घकालीन विकास के कई प्रस्ताव रखे गए बैठक में समिति सदस्यों ने जिले के दीर्घकालीन विकास को लेकर कई सुझाव दिए। इनमें रघुनाथपुर में सोलर पार्क के लिए भूमि आवंटन, मानपुर-सलापुरा पुलों का शीघ्र निर्माण और श्योपुर-शिवपुरी तथा पाली रोड से बड़ौदा-खातौली मार्गों को रिंग रोड से जोड़ने के प्रस्ताव शामिल रहे। सड़क, पर्यटन और शहरी विकास पर फोकस अन्य प्रस्तावों में बंजारा डैम पर ट्रांसपोर्ट नगर का विकास, कूनो सायफन से श्योपुर तक मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड निर्माण, कराहल और वीरपुर को नगर पंचायत का दर्जा देना, बायपास रोड निर्माण, शहर में मल्टीलेवल पार्किंग, विजयपुर स्टेडियम का उन्नयन और विजयपुर किले को पर्यटन से जोड़ने जैसे सुझाव दिए गए। बैठक में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जिले के समग्र विकास के लिए सभी प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करने की सहमति जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *