कलेक्शन एजेंट से हुई लूट में हवाला कनेक्शन साफ:15 नहीं 32.50 लाख की हुई थी लूट, 6 आरोपी गिरफ्तार

चूनाभट्टी इलाके में कलेक्शन एजेंट से कैश लूटने के मामले का हवाला कनेक्शन साफ हो गया है। पुलिस इस मामले में फरियादी से भी पूछताछ कर रही है। वहीं 6 आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चूनाभट्‌टी पुलिस को सौंपा है। सूत्रों की माने तो लूटी गई रकम 15 नहीं 32.50 लाख रुपए थे। रकम हवाला की होने के कारण फरियादी ने कम बताई थी। हालांकि पुलिस अधिकारिक तौर पर रकम हवाला की होने की बात से इनकार कर रही है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात जानकी नगर निवासी साहिल मयूर के साथ मिलकर काम करता है। मयूर ने बुधवार को कलेक्शन एजेंट साहिल से बोला कि पुराने शहर से सोनू नाम के युवक से 15 लाख रुपए लेकर आओ। यह पैसा कारोबार के लिए उधार के तौर मंगाया गया था। साहिल के साथ रोहित एक्टिवा पर सवार होकर दोपहर डेढ़ बजे 15 लाख रुपए लेकर लौट रहा था। पैसे ब्लू रंग के बैग में रखे थे। दोनों जैसे ही कोलार गेस्ट हाउस से थोड़ा आगे बढ़े थे, तभी पल्सर व अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश आए और साहिल की गाड़ी को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद पैसे से भरा बैग छीनकर भाग निकले थे। सूत्रों का दावा है कि बैग में 32.50 लाख रुपए थे, हवाला की रकम होने के कारण फरियादी ने रकम कम लिखाई थी। आरोपियों ने लूट की रकम को आपस में बांट लिया डीसीपी जितेंद्र सिंह पवार ने बताया कि कारोबारी साहिल से 15 लाख रुपए लूट के मामले में आरोपियों पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित करते हुए उनकी तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान आदतन बदमाश दीपक पाटिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि दोस्तों से पहले से ही पैसे ले जाने की जानकारी साझा की थी। इसके बाद दीपक ने अपने साथियों के साथ लूट की योजना बनाई थी। योजना के आधार पर आरोपियों ने अपनी बाइकों से फरियादी का पीछा कर उसकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया था। उसके बाद बदमाशों ने कारोबारी से मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए थे। लूटी गई 15 लाख रुपए की रकम आरोपियों ने आपस में बांट ली थी। फिलहाल पुलिस बदमाशों को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, उनके आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक पटेल 26 साल निवासी भानपुर से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने संतोष उर्फ ललन विश्वकर्मा 20 साल, मालीखेड़ी, रिषभ ठाकुर 22 साल ग्राम रेहटी सीहोर, विपिन चौहान 22 साल, रेहटी सीहोर, भूपेन्द्र ठाकुर 33 साल, रेहटी सीहोर और अभिषेक चौहान 22 साल रेहटी सीहोर को गिरफ्तार किया है। यह खबरें भी पढ़ें… भोपाल में कारोबारी से लूट का हवाला कनेक्शन सामने आया:रकम हवाला की होने का शक; चूनाभट्‌टी समेत क्राइम ब्रांच की टीम कर रही जांच भोपाल में कारोबारी से 15 लाख रुपए की लूट के मामले में हवाला कनेक्शन सामने आया है। दो संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ये दोनों संदेही पुराने लुटेरे बताए जा रहे हैं। बता दें कि कारोबार के लिए 15 लाख रुपए उधार लेकर आ रहे व्यापारी से कोलार तिराहे के पास अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों ने टक्कर मारने के बाद लूट कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने लूट के इस मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *