जालंधर को आज मिलेगा नया मेयर:AAP के विनीत धीर के नाम पर चर्चा, दोपहर 3 बजे शपथ ग्रहण कराएंगे डिवीजनल कमिश्नर

पंजाब के जालंधर नगर निगम के नए मेयर की नियुक्ति का इंतजार अब खत्म हो गया है। शहर के नवनियुक्त पार्षदों को आज जालंधर के नए डिवीजनल कमिश्नर अरुण सेखरी (IAS) शपथ दिलाएंगे। दोपहर करीब 3 बजे शहर को अपना नया मेयर मिल जाएगा। जालंधर के रेडक्रॉस भवन में बुलाई गई बैठक में नगर निगम जालंधर में चुने गए सभी पार्षद वोट करेंगे। मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा की जाएगी। यह बैठक आज यानी शनिवार को दोपहर 3 बजे होनी थी। बता दें कि पंजाब सरकार ने जालंधर के मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के नामों को फाइनल कर दिया है। अब सिर्फ घोषणा बाकी है। विनीत धीर के मेयर बनने की चर्चाएं आम आदमी पार्टी पार्षद विनीत धीर को जालंधर का मेयर बनाएगी। सिर्फ इसकी घोषणा बाकी है। उनके लिए मजबूत जमीन तैयार की जा रही है। जिसके चलते आज पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहिंदर भगत ने भाजपा पार्षद सत्या रानी और उनके साथियों को आप में शामिल कराया। देर रात वार्ड नंबर-85 से भाजपा की महिला पार्षद भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। बता दें कि आने वाले दिनों में पार्षद के नाम की घोषणा हाईकमान द्वारा की जाएगी। विनीत धीर शहर के बड़े कारोबारी हैं और वह आम आदमी पार्टी के बड़े नेतृत्व के संपर्क में भी हैं। आम आदमी पार्टी सिर्फ 38 सीटें ही जीत पाई बता दें कि जालंधर में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान के बाद 21 दिसंबर को वोटिंग हुई और उसी दिन नतीजे घोषित किए गए. जिसमें आम आदमी पार्टी को 38 सीटें मिलीं। फिलहाल आम आदमी पार्टी के पास 45 पार्षद हैं। जो बहुमत के आंकड़े से 2 पार्षद ज्यादा हैं। आप ने कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीयों से चुनाव जीतने वाले पार्षदों को पार्टी में शामिल किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *