स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय कन्नेवाडा में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत तवा फेंक, 200 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, गोला फेंक तथा सामूहिक खेलों में रस्सी खींच और कबड्डी का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालाजी क्रीड़ा मंडल ब्लॉक गुंडरदेही की टीम विजेता रही, जबकि बालोद ब्लॉक की टीम उपविजेता बनी। रस्सी खींच में बालोद महाविद्यालय ने प्रथम तथा स्व. डारनबाई तारन महाविद्यालय गुरूर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष 200 मीटर दौड़ में तिलक ने प्रथम, मयंक सिन्हा ने द्वितीय और मयंक साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में संध्या निषाद ने प्रथम, हीना ठाकुर द्वितीय और कविता पटेल ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक डॉ. लीना साहू के मार्गदर्शन में तोरण सिन्हा एवं शबरी स्पोर्ट्स क्लब के कोच दीपक तारम तथा सहायक कोच ने किया। आयोजन में रोशन साहू, रुद्रप्रताप साहू, विक्की कुमार, सोमेश साहू, टेकराम पटेल, देवेंद्र साहू, नमता, पेमेश्वरी, गीतांजलि, पूजा एवं मिथलेश तारम का विशेष सहयोग रहा। गोला फेंक में प्रथम रवि कुमार, द्वितीय विकास सोनकर और तृतीय नीरज कुमार को मिला। तवा फेंक में लीना चंद्रवंशी प्रथम, नेहा द्वितीय तथा उर्मिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


