डीएसपी को युवक संग ट्रेस करती रही महिला चाकू की नोंक पर बनाया बंधक, फिर हमला

शहर में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एचडीएफसी बैंक के पास एक महिला और उसके साथी ने डीएसपी पर कटर से जानलेवा हमला कर दिया। एसडीओपी जगरगुंडा से दंतेवाड़ा आए डीएसपी तोमेश वर्मा की गर्दन पर हमला किया गया। गनीमत रही कि कटर गर्दन के ऊपर लगा, जिससे उनकी जान बच गई, हालांकि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में इलाज चल रहा है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा पहुंचते ही एक महिला डीएसपी की गाड़ी में बैठ गई और चाकू दिखाकर उन्हें हाईजेक कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला सुकमा से दंतेवाड़ा तक डीएसपी की पूरी लोकेशन लेती रही। गाड़ी को गीदम रोड की ओर ले जाया गया, लेकिन बैंक के पास वाहन रुकते ही पहले से मौजूद आरोपी रविशंकर साहू ने अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने थर्माकोल काटने वाले कटर से डीएसपी की गर्दन पर वार किया। हमले के बाद डीएसपी और आरोपी के बीच हाथापाई हुई। बैंक व टीवीएस शोरूम के पास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया और डिवाइडर से बांध दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला व युवक को हिरासत में लिया। महिला ने चाकू को झाड़ियों में फेंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। हाथापाई के बीच आरोपी को पकड़ने का प्रयास करते मौके पर मौजूद लोग। पूछताछ में युवक की पहचान रमाशंकर साहू निवासी दुर्ग व महिला की पहचान राधा (परिवर्तित नाम) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों और डीएसपी तोमेश वर्मा के बीच पुराना विवाद रहा है। दुर्ग में दर्ज एक मामले में सितंबर 2025 में डीएसपी को दोषमुक्त किया गया था। इसी पुराने विवाद और रंजिश के चलते हमले की साजिश रचे जाने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद से डीएसपी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से थाने में पूछताछ कर रही है। शहर के बीच दिनदहाड़े हुए इस हमले ने सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हमले के बीच डीएसपी ने आरोपी को दबोच लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *