भीलवाड़ा पुलिस द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए कार्रवाइयों का अंजाम दिया जा रहा है और लगातार वारदातों का खुलासा किया जा रहा है।इसी के तहत शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने एक लाख लूटकर ले जाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल राजपाल सिंह ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस द्वारा जिले में लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दे वारदातों को ट्रेस किया जा रहा है।इसी के तहत कोतवाली थाना क्षेत्र में 6 जनवरी को व्यापारी दीपक राजपाल ने एक रिपोर्ट दी।जिसमे उसने बताया कि उसकी दुकान राधे-राधे एजेंसी सिंधु नगर में शाम करीब 5:15 बजे दुकान का कर्मचारी कालू जाट मार्केट से कैश लेकर आया । इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों में उसके सिर पर लकड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया और एक लाख रुपए लूट लिए।इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए एक टीम का गठन किया गया।इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगल पांडे सर्किल में रहने वाले दुकान के कर्मचारी कालू पिता गोपाल गुर्जर (23) को गिरफ्तार किया।इससे डिटेल में पूछताछ की जा रही है, इसका साथी फरार है जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। ये थे टीम में शामिल कोतवाल राजपाल सिंह, प्रोबेशनर आरपीएस शिवा, हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र, कांस्टेबल समय, संजय


