ट्रांसपोर्ट नगर में पानी की लाइन टूटी, लोग परेशान

अलवर। ट्रांसपोर्ट नगर के मकान नंबर 7/117 व 118 के सामने पानी की पाइपलाइन तीन जगह से टूटी हुई है। यह समस्या तीन महीने से बनी हुई है। टूटे पाइपों के कारण सड़क पर लगातार पानी भर जाता है। इससे लोगों को कठिनाई हो रही है। पानी की निकासी नहीं होने से कीचड़ और गंदगी फैल रही है। प्रशासन को पाइपलाइन की मरम्मत कर समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। -महेश कुमार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *