जयपुर और गाजीपुर बटालियन के 120 पदों का परिणाम घोषित

जयपुर| पुलिस मुख्यालय की कांस्टेबल भर्ती-2025 में 5वीं बटालियन आरएसी जयपुर और 8वीं बटालियन आरएसी गाजीपुर-दिल्ली के चयनितों सूची जारी हो गई। चयन बोर्ड ने शारीरिक दक्षता और मापतौल परीक्षा के बाद योग्य उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई। पांचवीं बटालियन आरएसी जयपुर में कांस्टेबल सामान्य के 69 रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। 11 दिसंबर 2025 को राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर चुना गया। 23 दिसंबर 2025 को बटालियन परिसर जयपुर में चयनित उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। इसी प्रकार 8वीं बटालियन आरएसी गाजीपुर (दिल्ली) के लिए 51 पदों पर परिणाम घोषित किए गए। 24 दिसंबर 2025 को रियर मुख्यालय मीणापुरा अलवर में चयनित उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *