बिजली कंपनी ने दिए नंबर, शिकायत व समाधान की जानकारी मिलेगी

बिजली कंपनी ने शहर के साथ मकरोनिया व सदर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए फोन नंबर जारी किए हैं। उपभोक्ता कंपनी के टोल-फ्रीन नंबर 1912 पर शिकायत करने के साथ इन लैंड लाइन नंबर पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत करने के बाद कंपनी द्वारा की जा रही कार्रवाई की स्थिति पता करने के साथ इमरजेंसी जैसे आग लगने या अन्य बिजली संबंधी दुर्घटना की तत्काल जानकारी भी दे सकेंगे। शहर के लिए जारी 224141 व 223131 फोन नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। मकरोनिया के फोन नंबर 231141 और सदर क्षेत्र के लिए जारी नंबर 238441 पर सुबह 8 से रात्रि 12 बजे तक शिकायतें दर्ज की जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *