| सर्व सेन समाज संगठन की अगुवाई में अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 25 दिसंबर को नीलगंगा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास रखा जाएगा। सबसे पहले श्री गणेश चिंतामण महाराज के चरणों में अर्पित किया। अध्यक्ष भारत श्रीवास, संयोजक महेंद्र सेन, सचिव नीलेश वर्मा ने बताया कि आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आमंत्रित किया गया है। संयोजन श्री सेन ने बताया कि इसके लिए 300 प्रविष्टियां आई हैं। दिव्यांग, विधवा की प्रविष्टयां नि:शुल्क है। आयोजन में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक प्रविष्टि धारक को स्मारिका प्रदान की जाएगी।


