मनरेगा का नाम बदलने पर केंद्र का किया विरोध

चंदनकियारी | संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर चंदनकियारी में शुक्रवार को सुभाष चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र ने मनरेगा खत्म कर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड मिशन ग्रामीण विधेयक पास कर मजदूरों और किसानों के साथ धोखा किया है। अध्यक्षता कुमुद महतो ने की। प्रदर्शनकारियों ने नए बिल की प्रतियां जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। नेताओं ने बिल वापस नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *