बोकारो | स्थानीय सेक्टर-3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल के प्राइमरी सेक्शन के छात्र-छात्राओं ने जैनामोड़ स्थित रॉयल गार्डन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने पिकनिक का भी आनंद उठाया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ प्रकृति के निकट लाकर व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना था। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेल, समूह गतिविधियां एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गीत, नृत्य और हास्यपूर्ण गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी खुशी का खुलकर प्रदर्शन किया। प्राचार्या डॉ. सुधा शेखर ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण और पिकनिक बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तनावमुक्त करते हैं और उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।


