खड़ी ट्रेन में सैनिक ने महिला से दुष्कर्म किया:गुवाहाटी से आर्मी का सामान लेकर आई थी ट्रेन

आरोपी गिरफ्तार, महिला का मेडिकल कराया, आज कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा महिला का बयान
​​​​​​​टाटीसिल्वे रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में गुरुवार शाम सेना के जवान ने एक महिला से दुष्कर्म किया। जीआरपी ने आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से प्रयागराज के शाहपुर का निवासी है। फिलहाल पटियाला 42 मीडियम रेजिमेंट में तैनात है। शुक्रवार को पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। शनिवार को उसका बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा। जांच में पता चला कि गुवाहाटी से नामकुम स्थित आर्मी हेडक्वार्टर के लिए सामान लेकर आर्मी की यह ट्रेन आई थी। 15 दिसंबर को आर्मी हेडक्वार्टर को सामान देने के बाद अगले आदेश तक ट्रेन को टाटीसिल्वे स्थित लाइन नंबर-3 में खड़ी रखने का निर्देश दिया गया। अजीत सिंह इस ट्रेन की सुरक्षा में तैनात था। इसी दौरान गुरुवार को वहां खड़ी महिला को वह जबरन ट्रेन की खाली बोगी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रांची की ट्रेन पकड़ने के लिए खड़ी थी महिला पीड़िता ने रांची जीआरपी को बताया कि वह अनगड़ा से टाटीसिल्वे स्टेशन पहुंची थी। उसे रांची के लिए ट्रेन पकड़नी थी। शा​म करीब 5:30 बजे सेना का जवान उसे जबरन खींचकर लाइन संख्या-3 में खड़ी ट्रेन में ले गया। बोगी का दरवाजा बंद कर दिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जवान ने उससे मारपीट भी की। महिला के शोर मचाने पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान वहां पहुंची। गेट खुलवाने की कोशिश की तो आरोपी घबरा गया। काफी मशक्कत के बाद आरोपी ने गेट खोलकर भागने का प्रयास किया। लेकिन दो जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी दोनों जवानों से भिड़ गए। इस दौरान आरपीएफ के दोनों जवानों को चोटें भी आईं। एक जवान के हाथ में तो दूसरे के कान में चोट आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *