घायल सारस को वन विभाग को सौंपा

बालोतरा | पाटोदी की सरहद में एक घायल विदेशी पक्षी सारस मिलने पर राहगीरों ने पर्यावरण प्रेमी किशनलाल विश्नोई को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही किशनलाल विश्नोई मौके पर पहुंचे और घायल सारस का प्राथमिक उपचार किया। इसके पश्चात उन्होंने तुरंत वन विभाग की टीम को अवगत कराया। संवेदनशीलता और मानवीय प्रयास का परिचय देते हुए विश्नोई ने घायल सारस को स्वयं अपने वाहन से सुरक्षित रूप से बालोतरा स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंचाया, जहां उसे रेंजर चंद्रभानसिंह के सुपुर्द किया गया। इस दौरान नगर परिषद सफाई निरीक्षक नाथाराम कलबी, सांवलराम, मोमताराम आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *