पंडरिया से 33 हजार 162 तो कवर्धा विधानसभा से 34 हजार 668 वोटर्स के नाम काटे जाएंगे

भास्कर न्यूज | कवर्धा नवंबर से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2025 खत्म हो गया है। 18 दिसंबर तक फॉर्म लिए गए हैं। यह काम खत्म होने के बाद पूरे जिले में 67 हजार 830 वोटर्स के नाम काटे जाएंगे। विधानसभा के हिसाब से देखे तो पंडरिया से 33 हजार 162 व कवर्धा विधानसभा से 34 हजार 668 वोटर्स शामिल हैं। इनमें ज्यादातर मृत, अनुपस्थित व परमानेंट शिफ्टिंग वाले वोटर्स है। वहीं, इस सर्वे के बाद पूरे जिले में आयोग को तीन हजार 975 वोटर्स संदिग्ध मिले हैं। इन्हें नो मैपिंग की श्रेणी में रखा है। क्योंकि, इनके परिजन के नाम 2003 की सूची में नहीं मिली है। अब इन्हें नोटिस मिलेगा व दस्तावेज दिखाना होगा। ये सब प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी। क्योंकि, इसी दिन दोनों विधानसभा की प्रारंभिक सूची जारी होगी। इसी सूची में 22 जनवरी तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं। जिला उपनिर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र पैकरा ने बताया कि 18 दिसंबर को एसआईआर सर्वे पूरा हो गया है। करीब 67 हजार वोटर्स ऐसे मिले हैं,जो मृत, अनुपस्थित समेत अन्य श्रेणी में आए हैं। इसके अलावा करीब 3700 वोटर्स नो मैपिंग की श्रेणी में आए है। ये 23 दिसंबर के बाद दावा-आपत्ति कर सकते हैं। (नोट: इनमें सिर्फ नो मैपिंग वालों को दस्तावेज दिखाना होगा, बाकी के नाम कटेंगे। इस सर्वे के बाद पंडरिया विधानसभा ने चौंकाया है। क्योंकि, नो मैपिंग की श्रेणी में यहां कवर्धा की अपेक्षा ज्यादा वोटर्स मिले हैं। पंडरिया विधानसभा में दो हजार 67 वोटर्स व कवर्धा विधानसभा से एक हजार 635वोटर्स नो मैपिंग की श्रेणी में आए है। जबकि, कवर्धा की अपेक्षा पंडरिया विधानसभा में वोटर्स की संख्या भी कम है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के नो मैपिंग वोटर्स को पंडरिया एसडीएम व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के नो मैपिंग वोटर्स को कवर्धा एसडीएम के पास अपना दस्तावेज दिखाना होगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम शुरू हो चुका एसआईआर सर्वे के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम शुरू हो गया है। ये ऑनलाइन हो रहे है। इसके लिए कोई अंतिम तारीख नहीं है। नाम जोड़ने के लिए भी वोटर्स को अपने माता-पिता के दस्तावेज, खुद का दस्तावेज, फोटो समेत अन्य जानकारी देना होगा। तभी मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाएगा। नाम जोड़ने संबंधित जानकारी के लिए मतदाता अपने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के पास संपर्क कर सकते हैं। कवर्धा विधानसभा {कुल वोटर्स 344351 {नो मैपिंग वोटर्स 1635 {मृत वोटर्स 9353 {परमानेंट शिफ्ट वोटर्स 18428 {डबल वोटर्स 2058 {अनुपस्थित वोटर्स 4495 {अन्य वोटर्स 334 पंडरिया विधानसभा {कुल वोटर्स 327250 {नो मैपिंग वोटर्स 2067 {मृत वोटर्स 8395 {परमानेंट शिफ्ट वोटर्स 20376 {डबल वोटर्स 1916 {अनुपस्थित वोटर्स 2255 {अन्य वोटर्स 220

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *