योगितागंज पुलिस ने चायनीज मांझे के साथ तीन आरोपियों पर कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि आरोपी अवैध रूप से चायनीज मांझा बेच रहे हैं। पूछताछ में यह सामने आया कि उन्होंने मांझा ऑनलाइन मंगवाया था। संयोगितागंज टीआई सतीश पटेल ने बताया कि अवैध चायनीज मांझे की खरीदी-बिक्री रोकने के लिए पुलिस की एक टीम को सक्रिय किया गया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने एमवाय गेट के पास एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास प्लास्टिक के थैले में प्रतिबंधित चायनीज धागा था। पुलिस ने कुल 600 रुपए कीमत का 3 रोल चायनीज धागा जब्त किया। आरोपी ने अपना नाम अनुराग बताया और बताया कि उसने यह धागा अपने साथी शफीक और एक नाबालिग से खरीदा था। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और उनके पास से एक और चायनीज मांझा रोल जब्त किया। पूछताछ जारी है। छत्रीपुरा में भी पकड़ा गया था पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शरीफ कुछ दिनों पहले ही छत्रीपुरा थाने में चाइनीज मांझे के मामले में गिरफ्तार हो चुका था। इसके बाद वह मांझा बेचने के लिए सामने ना आकर अपने साथी के मदद से मांझा बेच रहा था। ऑनलाइन खरीदी की बात सामने टीआई ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है। अभी तक की पूछताछ में वह बार- बार अलग-अलग जगह से मांझा लाने की बात कह रहा है। उसने ये भी बताया कि ये मांझा उसने ऑनलाइन बुलवाया है। अब इस मामले में जानकारी निकाली जा रही है कि उसने मांझा कहा से खरीदा है।


