अमृतसर | स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल की टीम ने जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए सेना के दो जवानों से पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है। एसएसओसी की टीम ने 8 महीने पहले हथियार आईईडी बरामदगी केस में नाम आने पर दोनों आरोपियों अमृतपाल और संदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर तीन दिन का रिमांड हासिल किया था। रिमांड के दौरान सेना के दोनों जवानों ने कई सारे खुलासे किए। जिसमें उन्होंने जेल से ही पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क कर हथियार और आईईडी की खेप 22 फरवरी को अजनाला के कलामडोगर बार्डर पर खेप मंगवाई थी। जिसमें एसएसओसी की टीम ने जांच करते हुए तीन आरोपियों प्रेम सिंह,बलविदंर सिंह और मलकीत सिंह को काबू किया था। उनके पूछताछ के बाद जेल में बंद सेना के दो जवानों को नाम सामने आया था। आरोपी अमृतपाल और संदीप से बरामद मोबाइल से लोकेशन व कई संदिग्ध युवकों के नंबर सामने आए हैं। जिन्हें ट्रेस करने में एसएसओसी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।


