दिव्यांग पुरेंद्र को मिला सहारा:जशपुर सीएम कैम्प कार्यालय ने दी बैटरी चलित ट्राइसाइकिल, अब खुद कर सकेंगे अपना काम

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक दर्दनाक हादसे के शिकार दिव्यांग व्यक्ति को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से नई उम्मीद मिली है। मयुरचुन्दी गांव, दुलदुला तहसील के निवासी पुरेंद्र यादव को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। एक गंभीर हादसे में पुरेंद्र को अपना एक पैर गंवाना पड़ा था, जबकि दूसरे पैर में रॉड डाली गई है। इस हालात में वे दूसरों पर पूरी तरह निर्भर रहते थे। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में उन्होंने अपनी समस्या बताते हुए सहायता की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें बैटरी चलित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। सरकार से मदद मिलने पर पुरेंद्र ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। अब वे अपने रोजाना की दिनचर्या को खुद संचालित कर सकेंगे। यह मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की जनकल्याणकारी पहल का एक उदाहरण है, जो लगातार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *