जालंधर में कुख्यात रॉकी फाजिल्का गैंग का सरगना गिरफ्तार:मेहतपुर में चलाई थी कारोबारी पर गोलियां, 210 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर रहा रॉकी फाजिल्का का गैंग चलाने वाला गैंगस्टर गुरविंदर सिंह जालंधर देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने मेहतपुर में एक एनआरआई का अपहरण कर उससे करीब 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने आरोपी को करीब 210 किलोमीटर तक सीसीटीवी चेक करते करते हुए पीछा किया और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी ने मेहतपुर में फायरिंग भी की थी। मूल रूप से फाजिल्का के एमसी कॉलोनी के रहने वाले गुरविंदर सिंह कुख्यात गैंगस्टर रॉकी फाजिल्का गिरोह का सरगना था। रॉकी की मौत के बाद उसके सारे गैंग को गुरविंदर ही चला रहा था। 22 दिसंबर 2024 को आरोपी ने जेके रेस्टोरेंट में मेहतपुर गोलीबारी में शामिल था। ये वारदात आरोपियों ने पैसे के लेनदेन को लेकर की थी। 2020 में 20 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए एनआरआई नछत्तर सिंह के अपहरण में भी गुरविंदर ने अहम भूमिका निभाई थी। इससे पहले गुरविंदर के तीन साथियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें परमजीत सिंह उर्फ ​​मोर सिद्धू, हीरा सिंह उर्फ ​​गुरप्रदीप सिंह और सुनील कुमार उर्फ ​​सोनू कंबोज शामिल हैं। जिन्हें 32 बोर की रिवॉल्वर और मारुति एसएक्स-4 कार के साथ गिरफ्तार किया गया था। SSP खख बोले- 210 किलोमीटर तक किया गया आरोपी का पीछा जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा- 22 दिसंबर 2024 को गुरविंदर सिंह और उसके गिरोह ने मेहतपुर में जेके स्वीट शॉप और रेस्तरां पर सुबह करीब 4:45 बजे जानलेवा हमला किया था। गिरोह ने रेस्तरां मालिक पर कई राउंड फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इसे लेकर मेहतपुर में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद थाना मेहतुपर के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने घटनास्थल से बरामद फोरेंसिक साक्ष्यों और निगरानी से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों का पता लगाया और अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहन को 210 किलोमीटर से अधिक तक ट्रैक किया। जिसके बाद आखिरकार गुरविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया। राजस्थान में दर्ज हैं कई संगीन मामले एसएसपी खख ने जोर देकर कहा कि गुरविंदर का गिरोह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, जबरन वसूली और हेरोइन तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में शामिल था। आरोपी से 3 अवैध हथियार, एक 12-बोर डबल बैरल शॉटगन सहित अन्य सामान बरामद किया है। प्राथमिक पूछताछ के दौरान पता चला कि गुरविंदर सिंह पंजाब और राजस्थान में जबरन वसूली, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और जमीन विवादों में सक्रिय रूप से शामिल था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *