करौली कॉलेज में पीएम उषा योजना में रोजगारोन्मुखी ट्रेनिंग:छात्राओं को ब्यूटी, वेलनेस और इंग्लिश स्पोकन का प्रशिक्षण

गवर्नमेंट कॉलेज करौली में पीएम उषा योजना के तहत छात्राओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य उच्च शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में कौशल विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के अंतर्गत ब्यूटी क्लास और वेलनेस सेक्टर का संचालन किया जा रहा है। ब्यूटीशियन उमा शर्मा छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रही हैं। इसमें बालों की कटिंग, हेयर स्टाइल, फेशियल, मेकअप, त्वचा एवं बालों की देखभाल, नेल आर्ट और मेहंदी डिजाइन जैसी तकनीकें सिखाई जा रही हैं। इसके साथ ही, महाविद्यालय में इंग्लिश स्पोकन क्लास भी सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। अमेरिकन इंस्टीट्यूट से जुड़े शिक्षक राजेंद्र जांगिड़ विद्यार्थियों को अंग्रेजी बोलने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। इस कक्षा का लक्ष्य विद्यार्थियों की झिझक दूर कर उनमें आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी में संवाद करने की क्षमता विकसित करना है। इन सभी प्रशिक्षण कक्षाओं में विद्यार्थी उत्साह और रुचि के साथ भाग ले रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन का मानना है कि ये कौशल आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होंगे और भविष्य में उनके लिए रोजगार तथा स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *