शहडोल में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर:वायर जोड़कर किया स्टार्ट, 7 मिनट तक वाहन के आसपास घूमता रहा

शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सिंधी बाजार के पास घनी आबादी वाले इलाके में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। एक अज्ञात चोर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को पहले स्विच से छेड़ा, फिर वायर जोड़कर स्टार्ट किया और मौके से फरार हो गया। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घर के बाहर खड़ी बाइक को चुराकर फरार हुआ चोर चोरी हुई बाइक क्रमांक MP 18 ML 5578 अरुण मोगरे की बताई जा रही है। अरुण के दोस्त नवीन सोनी बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने के लिए बाइक लेकर गए थे। घर पहुंचने के बाद नवीन ने बाइक अपने मकान के सामने खड़ी की और कुछ देर के लिए अंदर चले गए। जब वे बाहर लौटे, तो बाइक गायब मिली। 7 मिनट तक बाइक के आसपास घूमता रहा आरोपी घटना की जानकारी मिलने पर बाइक मालिक अरुण मोगरे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक करीब 7 मिनट तक बाइक के आसपास संदिग्ध रूप से घूमता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान कई राहगीर वहां से गुजरे, लेकिन किसी को भी उस पर शक नहीं हुआ। बाइक मालिक ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि आरोपी पहले बाइक के पास बैठकर उसके स्विच से छेड़छाड़ करता है। इसके बाद वह बाइक के वायर निकालकर जोड़ता है और कुछ ही देर में बाइक स्टार्ट कर लेता है। फिर वह बिना किसी हड़बड़ी के बाइक लेकर मौके से फरार हो जाता है। बाइक मालिक की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सिंधी बाजार में बढ़ रहे चोरी के मामले सिंधी बाजार और आसपास के इलाकों में पहले भी बाइक और अन्य सामान चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें से कई मामलों में अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस चोरी ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *