नरसिंहपुर में आर्केस्ट्रा पर ग्रुप डांस कर जताया विरोध:नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

नरसिंहपुर नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को चौथे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने वेतन, एरियर भुगतान और नियमितीकरण जैसी लंबित मांगों को लेकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर आर्केस्ट्रा लगाकर सामूहिक नृत्य किया गया। कर्मचारियों ने बताया कि लगातार आंदोलन के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने और अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए उन्होंने संगीत और नृत्य का सहारा लिया। कर्मचारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य अव्यवस्था फैलाना नहीं, बल्कि रचनात्मक तरीके से अपनी जायज मांगों को सामने रखना है। धरना स्थल पर मौजूद सभी कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को दोहराया। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक समय पर वेतन भुगतान, लंबित एरियर का निपटारा और नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस हड़ताल के कारण नगर की सफाई व्यवस्था और अन्य नगरपालिका सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। प्रशासन की ओर से अब तक कोई नया आश्वासन नहीं मिला है, जिससे आने वाले दिनों में आंदोलन के और तेज होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *