15 JCB से पुष्पवर्षा, 15 फीट का पोस्टर लहराया:नवनियुक्त प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत में उमड़ा युवाओं का हुजूम

छिंदवाड़ा में नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का जिले में भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर शहर के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। छिंदवाड़ा सर्किट हाउस से शुरू हुआ स्वागत जुलूस परासिया रोड स्थित पूजा लॉन, इंदिरा चौक, मानसरोवर के सामने से होते हुए यातायात थाना और अंत में भाजपा कार्यालय पहुंचा। करीब ढाई किलोमीटर की दूरी काफिले ने लगभग 2 घंटे में तय की। युवाओं ने मार्ग में 9 अलग-अलग स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान श्याम टेलर के साथ छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव और युवा मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा मौजूद रहे। स्वागत के दौरान युवा मोर्चा नेता बिट्टू विवेक मंडराह द्वारा 15 जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा कराई गई। इसके साथ ही जेसीबी के माध्यम से 15 फीट लंबा फोटो पोस्टर भी लहराया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम टेलर ने युवाओं से भाजपा की रीति-नीति पर चलकर केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा समाज के हर वर्ग के लिए काम करेगा और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएगा। जिले में मिले भव्य स्वागत के लिए उन्होंने युवाओं का आभार भी जताया। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए काफिला भाजपा कार्यालय पहुंचा, जहां श्याम टेलर ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *