राजसमंद के रेलमगरा में संत निवास का लोकार्पण:नृसिंहद्वारा मंदिर परिसर में संतों-साधुओं को मिलेगी ठहरने की सुविधा

रेलमगरा कस्बे में स्थित नृसिंहद्वारा मंदिर परिसर में भामाशाहों के सहयोग से नवनिर्मित संत निवास का आज लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई, जिसमें संतों एवं विद्वान पंडितों ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। साधु-संतों के ठहरने की व्यवस्था की लोकार्पण अवसर पर उपस्थित संतों ने भवन निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संत निवास के निर्माण से बाहर से आने वाले संतों व साधुजनों को ठहरने की समुचित सुविधा मिलेगी, जिससे मंदिर में धार्मिक गतिविधियों एवं आयोजनों को और गति मिलेगी। प्रवेश द्वार को भव्य बनाएंगे कार्यक्रम के दौरान मंदिर विकास की आगामी रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसमें मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार को भव्य सिंह द्वार के रूप में विकसित करने व गर्भगृह में कांच के कलात्मक कार्य कराने पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही भामाशाहों से सहयोग लेने की प्रक्रिया, सिंह द्वार की डिजाइन, नक्शा एवं निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को तय करने की योजना बनाई गई। इस अवसर पर संत घनश्याम दास, पूर्व प्रधान एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राजसमंद आदित्य प्रताप सिंह चौहान, पंडित किशनलाल व्यास, मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, भामाशाह, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *