मेवाड़ टॉक फेस्ट का आगाज:साहित्य, कला और संगीत का हुआ संगम, प्रसिद्ध साहित्यकारों ने भारत के स्व की कहानी थीम पर चर्चा की

राजसमंद में आज मेवाड़ टॉक फेस्ट 3.0 का आगाज हुआ, दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत साहित्यकारों की चौपाल लगी जहां साहित्य, कला, संगीत व संवाद का संगम देखने को मिला। शहर के भिक्षु निलियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भारत के स्व की कहानी थीम पर देश के प्रसिद्ध साहित्यकारों ने चर्चा की। ‘‘भारत के स्व की कहानी’’ विषय पर बीज भाषण सुरेंद्र सिंह राव मृत्युंजय ने दिया। दूसरे सत्र में ‘‘सिनेमा व समाज‘‘ विषय पर पैनल डिस्कशन हुई जहां ं फिल्म निर्माता विवेक शर्मा, लेखक मुरारी गुप्ता व संगीतकार एकार्थ से प्रोफेसर अमिताभ ने वार्ता की। इस दौरान युवाओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता और मेवाड़ के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल के दृश्य पर ड्राइंग प्रतियोगिता भी रखी गई। वही दोपहर के सत्र में ‘‘स्व’’ के उद्घोषक स्वामी विवेकानंद विषय पर चर्चा की गई जहाँ लेखक उमेश चौरसिया, डॉ स्वतंत्र कुमार व भूपेंद्र जोशी से प्रोफेसर कुंजन आचार्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *