चूरू के रतनगढ़ स्थित पोद्दार गेस्ट हाउस मैदान में शनिवार को पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर बुद्धगिरि मंडी के महंत दिनेश गिरी, खांसोली धाम चूरू से नवरत्न गिरी, दंडी स्वामी जोगेंद्रश्रम राजलदेसर, निश्चल नाथ, चीमा बाबा, सुरेंद्रनाथ, शंभूनाथ, सुखनाथ, दयानाथ, नरेंद्र नाथ, गंगानाथ, शिवनाथ, सालासर धाम से लक्ष्मी नारायण पुजारी, मांगीलाल पुजारी, यशोदानंदन पुजारी व गोपीकिशन पुजारी सहित स्थानीय मंदिरों के पुजारी और गोगामेड़ी के भक्त मौजूद रहे। महर्षि ने इन सभी का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओम सारस्वत ने महर्षि को बधाई देते हुए कहा कि पंडाल में मौजूद जन सैलाब उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। लोकसभा प्रत्याशी रहे देवेंद्र झाझड़िया ने अभिनेष महर्षि को संघर्षशील और विकासवादी सोच का नेता बताया, जिनकी कार्यशैली सबको अपना बना लेती है। महंत दिनेश गिरी ने महर्षि के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगल कामना करते हुए उन्हें जनसेवा करते रहने का आशीर्वाद दिया। आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए महर्षि ने कहा कि भाजपा और रतनगढ़ की जनता ही उनका परिवार है। उन्होंने हजारों की संख्या में विधानसभा और जिले के कोने-कोने से पधारे सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान पाकर अभिभूत होने की बात कही। महर्षि ने कहा, “यह स्नेह ही मेरा संबल है और आपका आशीर्वाद ही मेरी पूंजी है। मैं सदैव रतनगढ़ का ऋणी रहूंगा।” भाजपा कार्यालय से सभा स्थल तक बाजार के व्यापारियों द्वारा भी अभिनेष महर्षि का सम्मान कर बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं द्वारा सभा स्थल के मुख्य द्वार से ढोल-ताशों और पुष्प वर्षा के साथ महर्षि को मंच तक लाया गया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार, राज्य मंत्री राजेंद्र नायक, चूरू विधायक हरलाल सारण, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, वंदना आर्य, मनभरी देवी, फतेहपुर भाजपा प्रत्याशी श्रवण चौधरी, सुजानगढ़ भाजपा प्रत्याशी संतोष मेघवाल, राकेश जांगिड़, अभिषेक चोटिया, भागीरथ सिंह, संतोष तालनिया, जिला प्रवक्ता ओम महर्षी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अख्तर खान, अर्जुन सिंह फ्रांसा, शिवभगवान कम्मा, बजरंग गुर्जर, दीनदयाल पारीक सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप व्यास और धनराज इंदौरिया ने किया।


