मंडी के बाजारों में लोहड़ी पर्व को लेकर बढ़ी भीड़:मूंगफली- रेवड़ी और गजक की बढ़ी मांग, परंपरागत खिचड़ी की तैयारियां शुरू

हिमाचल के मंडी में लोहड़ी पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई। मूंगफली, रेवड़ी, गजक और तिल के लड्डू की मांग सबसे अधिक रही, जबकि महिलाएं सूखे मेवे और घी से बनी पारंपरिक पंजीरी खरीदती नजर आईं। शहर के सेरी मंच सहित विभिन्न स्थानों पर मूंगफली और रेवड़ी के स्टॉल लगे हुए हैं। व्यापारी राजेंद्र कुमार के अनुसार, छोटी काशी मंडी में इस पर्व को विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है और लोग बड़ी मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। मंगलवार को मनाया जाएगा पर्व स्थानीय निवासी रोशन लाल ने बताया कि पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, लोहड़ी के दिन से कड़ाके की सर्दी का प्रकोप कम होने लगता है और दिन बड़े होने लगते हैं। मंडी जनपद में मंगलवार को यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। हर घर में खिचड़ी बनाने की परंपरा है, जिसे देसी घी के साथ परोसा जाता है। रिश्तेदारों को किया जाता है आमंत्रित त्योहार के दौरान लोग अपने रिश्तेदारों को विशेष रूप से आमंत्रित करते हैं। जिले के प्रसिद्ध तता पानी में शाही स्नान की परंपरा भी इस अवसर पर निभाई जाती है। इस वर्ष भी लोगों में त्योहार को लेकर अपार उत्साह देखा जा रहा है, और बाजारों में रौनक बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *