सर्च अभियान…पुलिस की 3 जोन में रेड

भास्कर न्यूज | अमृतसर सिटी पुलिस ने शनिवार को सी डिविजन के इलाकों में नशे के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा शहर के अलग अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस कमिश्नर खुद सी डिविजन इलाके में पहुंचे और लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। 1 जनवरी से 19 दिसंबर तक चले विशेष अभियानों में पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए रिकॉर्ड संख्या में केस दर्ज किए और तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। पुलिस आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में 1476 एनडीपीएस केस दर्ज किए गए, जिनमें 2668 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह आंकड़े वर्ष 2024 की तुलना में काफी अधिक हैं, जिससे साफ है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई को और तेज किया गया है। कमिश्नरेट पुलिस ने वर्ष 2025 में विभिन्न अभियानों के दौरान नशे की भारी खेप बरामद की। इसमें 276 किलो 551 ग्राम हेरोइन, 37 किलो 146 ग्राम अफीम, 6 किलो 515 ग्राम आईस (मेथामफेटामिन),9 किलो गांजा,16 किलो 75 ग्राम चरस,112 ग्राम कोकीन,325 किलो 577 ग्राम नशीला पाउडर और 25 किलो पोस्त शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने 1550 नशीले इंजेक्शन और 2 लाख 7 हजार 511 कैप्सूल/गोलियां भी जब्त कीं। नशे के कारोबार 3.14 करोड़ ड्रग मनी पुलिस ने जब्त की है। वहीं, तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 126 वाहन भी सीज किए गए, जिनमें 37 चार पहिया, 3 तीन पहिया और 86 दो पहिया वाहन शामिल हैं। इलाका दबदबा और तस्करों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने अब तक (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आज भी अमृतसर के तीनों जोन में सर्च ऑपरेशन जारी हैं, जहां ड्रग हॉटस्पॉट और आदतन अपराधियों को निशाने पर लिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *