स्कूल के वार्षिक समारोह, स्पीकर संधवा ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

भास्कर न्यूज | जालंधर शहर के मेयर वर्ल्ड स्कूल में 20वां वार्षिक समारोह करवाया गया। जिसमें शैक्षणिक, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को अपने विकास का माध्यम बनाने का आह्वान किया, ताकि वे जीवन और करियर में सफलता प्राप्त कर सकें। इसी के साथ उन्होंने शिक्षा को एक प्रगतिशील और जीवंत समाज की आधारशिला बताया। छात्राओं को संबोधन करते हुए स्पीकर ने कहा कि शिक्षा केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान नहीं करती, बल्कि जिम्मेदार, समझदार और सामाजिक रूप से जागरूक नागरिकों का निर्माण भी करती है। जो भविष्य में राष्ट्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षित युवा ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर समाज की रीढ़ होते हैं। इसी के साथ स्पीकर ने कहा कि कौशल विकास को मुख्यधारा की शिक्षा के साथ जोड़ा गया है, ताकि युवा नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बन सकें। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मेयर वर्ल्ड ग्रुप की भी सराहना की। इस मौके मंत्री मोहिंदर भगत, आप नेता दीपक बाली व वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता राजविंदर कौर थियाड़ा भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *