नर्मदा इंग्लिश स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम

चांपा-सिवनी | शहर के सेवादल चौक पर नर्मदा इंग्लिश स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज पाण्डेय (अध्यक्ष, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन) रहे। पाण्डेय ने कहा कि नर्मदा इंग्लिश स्कूल ने अल्प समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में जो पहचान बनाई है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर विशेष जोर दिया। विशिष्ट अतिथि आलोक शुक्ला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व मंचीय कौशल का विकास होता है। जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी समान महत्व दे रहा है, जो वर्तमान समय की आवश्यकता है। जनपद सदस्य चूड़ामणि राठौर ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। इस दौरान राजीव मिश्रा, नम्रता नामदेव व समाजसेवी तानिया अनुरागी ने भी अपने विचार रखे। संरक्षक नरसिंह स्वर्णकार ने विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *