लखनवास| मलावर थाने की पुलिस चौकी लखनवास क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। 10 दिसंबर को पवन सोनी की दुकान के सामने से चोरी हुई बाइक की शिकायत फरियादी धुरसिंह पिता उमरसिंह, निवासी ग्राम मनीखेड़ी ने लखनवास पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। चोरी की वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मलावर पुलिस टीम ने आरोपी को चिन्हित कर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से कुल 9 वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें से 2 बाइक लखनवास गांव से चोरी की गई थीं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


