बैतूल| सीएम मोहन यादव के बैतूल आगमन के दौरान हेलीकॉप्टर को न्यू बैतूल ग्राउंड पर उतारने के लिए हेलीपैड बनाना शुरू कर दिया है। शनिवार को पीडब्ल्यूडी ने यहां पर लेवलिंग कर मिट्टी का हेलीपैड बनवाया। साथ ही यहां पर टैंकरों से पानी भी सींचा गया। पानी की सिंचाई करके इस पर मिट्टी डालकर समतलीकरण करवाया गया और रोलर चलाए गए। यहां पर मौजूद सब इंजीनियर अखिलेश कवड़े ने बताया कि अस्थाई हेलीपैड बनाया गया है। इस पर हेलीकॉप्टर की लेडिंग होगी।


