बैतूल| छत्रपति शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम में 21 से 26 दिसंबर तक आदि बाजार का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन केंद्र सरकार के ट्रायफेड द्वारा प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। आदि बाजार में प्रदेश की प्रसिद्ध महेश्वर व चंदेरी साड़ियां, बांस कला, सजावटी पौधे, वूलन क्लॉथ्स, हैंडलूम, फॉरेस्ट प्रोडक्ट्स, विभिन्न शिल्प सामग्री तथा बैतूल जिले की पहचान बन चुका भरेवा शिल्प लोगों को देखने व खरीदने को मिलेगा। इसके साथ ही फूड फेस्टिवल का आयोजन भी होगा, जिसमें मिलेट से बने पारंपरिक एवं नवीन उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजन में ट्रायफेड के 25 स्टॉल, एनईएचएचसीडी के 3 स्टॉल तथा जिला प्रशासन के 22 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा जनजातीय संस्कृति को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


