तीन लाख रुपए की शराब व निर्माण सामग्री जब्त

निमरानी | आबकारी विभाग के अवैध शराब के खिलाफ जा रहे विशेष अभियान के तहत कसरावद वृत्त में शनिवार को कार्रवाई की गई। ग्राम डोंगरगांव व भीलगांव क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर 75 लीटर हाथभट्टी शराब और 2500 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। वृत्त प्रभारी ओमप्रकाश मालवीय ने बताया 6 केस दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब व निर्माण सामग्री का मूल्य 3 लाख रुपए बताया गया। कार्रवाई में आबकारी आरक्षक शिवनारायण कटारे व रिता सिंगोरिया की भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *