हिजाब विवाद पर बोले- सार्वजनिक रूप से माफी मांगें:नीतीश को मानसिक इलाज की जरूरत हो तो फ्री करेंगे : इरफान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हिजाब विवाद पर एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना निंदनीय घटना और बड़ा पाप है। यह सिर्फ एक व्यक्ति के सम्मान से जुड़ा मामला नहीं है, बल्कि मानव गरिमा, महिला सम्मान और संविधान के मूल्यों पर सीधा हमला है। नीतीश कुमार को इस घटना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कृत्य जान-बूझकर किया गया है तो इसे गंभीर अपराध की श्रेणी में माना जाना चाहिए। नीतीश के मानसिक संतुलन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अगर जरूरी हो तो वे उन्हें नि:शुल्क इलाज की पेशकश कर सकते हैं। क्योंकि सत्ता में बैठे व्यक्ति से इस तरह के आचरण की उम्मीद नहीं की जा सकती है। यह लोकतंत्र के लिए भी चिंताजनक संकेत है। वे जामताड़ा में ओवरब्रिज के नीचे प्रस्तावित सर्विस रोड के शिलान्यास के बाद लोगों को संबाेधित कर रहे थे। मंत्री ने बिहार की आयुष डॉक्टर नुसरत परवीण को एक बार फिर झारखंड में नौकरी करने का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि नुसरत चाहें तो झारखंड सरकार उन्हें तीन लाख रुपए वेतन, सरकारी आवास और मनचाही पोस्टिंग उपलब्ध कराएगी। झारखंड में उन्हें सम्मान, सुरक्षा और सुशासन के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *